Deleted tweet detection is currently running at reduced
capacity due to changes to the Twitter API. Some tweets that have been
deleted by the tweet author may not be labeled as deleted in the PolitiTweet
interface.
Showing page 295 of 527.
Narendra Modi @narendramodi
पहले गरीब सरकार के पीछे दौड़ता था, अब सरकार लोगों के पास जा रही है। अब किसी की इच्छा के अनुसार लिस्ट में नाम जोड़ा या घटाया नहीं जा सकता। पूरी पारदर्शिता और घर बनाने के हर चरण की पूरी मॉनिटरिंग के साथ लाभार्थी खुद अपना घर बनाता है। #PMGraminGrihaPravesh https://t.co/eLrnNuX2GN — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
कोरोना काल में तमाम रुकावटों के बीच भी देशभर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख घरों का काम पूरा किया गया है। इनमें 1 लाख 75 हजार घर अकेले मध्य प्रदेश में ही पूरे किए गए हैं। इस दौरान जिस गति से काम हुआ है, वो भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। #PMGraminGrihaPravesh https://t.co/OmY4Tj8AIu — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
ग्वालियर के नरेंद्र नामदेव जी ने बताया कि किस प्रकार उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें न केवल घर मिला है, बल्कि एक सुरक्षा कवच भी प्राप्त हुआ है। #PMGraminGrihaPravesh https://t.co/EJWKrbyug1 — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
सिंगरौली के प्यारे लाल यादव जी ने बताया कि खपरैल के घर में उन्हें किस प्रकार की मुसीबत झेलनी पड़ती थी, लेकिन अब उनकी परेशानियां दूर हो गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम आवास योजना के तहत उन्हें ये मकान कितनी आसानी से मिल गया। #PMGraminGrihaPravesh https://t.co/hL4sHY7JmE — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धार के गुलाब सिंह जी को भी घर आवंटित हुआ है। उनके बेटे ने बताया कि किस प्रकार ये पल उनके परिवार के लिए भावुक कर देने वाला बन गया। #PMGraminGrihaPravesh https://t.co/laGk0miWko — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
Ensuring housing for all. Watch. #PMGraminGrihaPravesh https://t.co/SlmgIR3kWt — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
In a short while from now, will be joining a special programme - ‘Grih Pravesh’ and inauguration of houses built under Pradhan Mantri Awaas Yojana (Gramin) in Madhya Pradesh. #PMGraminGrihaPravesh https://t.co/KBmcnDC3b1 — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
2022 तक देश के हर परिवार को घर देने के लक्ष्य की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के तहत तैयार किए गए ये घर इस बात का सबूत हैं कि कोरोना महामारी भी विकास कार्यों में बाधक नहीं बन सकी है। #PMGraminGrihaPravesh — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
मध्य प्रदेश में 1.75 लाख परिवारों के लिए गृह प्रवेश की शुभ घड़ी आई है। कल सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुझे भी इनके साथ खुशियां साझा करने का अवसर मिलेगा। ये सभी घर प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के तहत दिए जा रहे हैं। #PMGraminGrihaPravesh — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
भाषा शिक्षा का माध्यम है, भाषा ही सारी शिक्षा नहीं है। जिस भी भाषा में बच्चा आसानी से सीख सके, चीजें Learn कर सके, वही भाषा पढ़ाई की भाषा होनी चाहिए। इसलिए कम से कम ग्रेड फाइव तक शिक्षा का माध्यम मातृभाषा या स्थानीय भाषा रखने की बात राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कही गई है। https://t.co/BWbLJc6zWD — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
हमारे देश में Learning Driven Education की जगह Marks और Marks-Sheet Education हावी है। आज सच्चाई ये है कि मार्क्सशीट, मानसिक प्रेशरशीट बन गई है। पढ़ाई से मिल रहे इस मेंटल स्ट्रेस से बच्चों को निकालना राष्ट्रीय शिक्षा नीति का एक मुख्य उद्देश्य है। #ShikshakParv https://t.co/22JQ0O0drV — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
हमें अपने Students को 21st Century की Skills के साथ आगे बढ़ाना है। ये Skills हैं - Critical Thinking Creativity Collaboration Curiosity और Communication हमारे Students, Sustainable Future, Sustainable Science को समझें, उस दिशा में सोचें, ये सब आज समय की मांग है। #ShikshakParv https://t.co/nPgSLB2Ggd — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
मूलभूत शिक्षा पर ध्यान इस नीति का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत Foundational Literacy and Numeracy के विकास को एक राष्ट्रीय मिशन के रूप में लिया जाएगा। बच्चा आगे जाकर Read To Learn करे, इसके लिए जरूरी है कि शुरुआत में वो Learn To Read करना सीखे। https://t.co/qCyBjwglzN — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
जैसा बचपन होगा, भविष्य काफी कुछ उसी पर निर्भर करता है। इसलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बच्चों की शिक्षा पर बहुत ज्यादा जोर है। स्कूल और शिक्षक ऐसे हों, जो बच्चों को Fun Learning, Playful Learning, Activity Based Learning और Discovery Based Learning का Environment दें। https://t.co/r3xIvbMghZ — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 21वीं सदी के भारत को नई दिशा देने वाली है। यह नीति नए भारत की, नई उम्मीदों की और नई आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम है। इसके पीछे पिछले चार-पांच वर्षों की कड़ी मेहनत है। हर क्षेत्र, हर विधा, हर भाषा के लोगों ने इस पर दिन-रात काम किया है। #ShikshakParv https://t.co/oScWuBny3B — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
Speaking on 'School Education in 21st Century.’ https://t.co/N0IXnJpkud — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
The world remembers 9/11 for the dastardly attack on this day in USA. If only humankind had walked on the path of ‘Jai Jagat’ given by Acharya Vinoba Bhave & Swami Vivekananda’s message of Universal Brotherhood given in 1893, the destruction that followed would not have occurred. — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
Swami Vivekananda’s address in 1893 perfectly demonstrated the spirit of India’s ethos and the values that are an integral part of our land. I urge youngsters to read the text of his address. https://t.co/1iz7OgAWm3 — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
Acharya Vinoba Bhave was one of the most devout followers of Mahatma Gandhi. He placed great emphasis on social empowerment and education. His passion towards Gau Seva was exemplary. He endeared himself to several people due to his humility and simplicity. — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
In 1918 Bapu wrote about Acharya Vinoba Bhave- "I do not know in what terms to praise you. Your love and your character fascinate me and so also your self-examination. I am not fit to measure your worth.” Pranams to the venerable Acharya Vinoba Bhave on his 125th Jayanti. — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
Today, on 11th September we in India mark two important milestones. The Jayanti of Acharya Vinoba Bhave. The day Swami Vivekananda delivered his outstanding address in Chicago. These great men have a lot to teach the entire humanity. — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
At 11 AM tomorrow, 11th September, I would be addressing a conclave on 'School Education in 21st Century’ as a part of the National Education Policy 2020. https://t.co/poPg6apPCh — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
A touching tribute to the remarkable Pranab Da! @SuPriyoBabul expresses the sentiments of our entire nation. — PolitiTweet.org
Babul Supriyo @SuPriyoBabul
My Humble Tribute to beloved Ex-President BharatRatna #PranabMukherjee •Tagore's "Dhaye Jeno Mor Shokol BhaloBasha… https://t.co/jXQAr4tw1E
Narendra Modi @narendramodi
Made a phone call to my dear friend @AbeShinzo to wish him good health and happiness. I deeply cherish our long association. His leadership and commitment have been vital in taking India-Japan partnership to new heights. I am sure this momentum will continue in the coming years. — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
‘फिश ऑन व्हील्स’ योजना ने पटना के राजू कुमार जी को न सिर्फ रोजगार का साधन उपलब्ध कराया है, बल्कि एक नई पहचान भी दी है। #AatmaNirbharBihar https://t.co/oKj8q40ACB — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
मधेपुरा के ज्योति मंडल जी ने जिस प्रकार मत्स्य पालन को अपना मिशन बनाया और इसके लिए खुद को समर्पित किया है, वो हर किसी को प्रोत्साहित करने वाला है। #AatmaNirbharBihar https://t.co/Mxli0OhfEs — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
बरौनी के बृजेश कुमार जी पशुपालन के साथ किसानों को जागरूक करने का भी कार्य कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर किस प्रकार स्वावलंबी बना जा सकता है, इसका उन्होंने आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। #AatmaNirbharBihar https://t.co/qkqbonECbN — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
पूर्णिया की मोनिका भारती जी ने ससुराल में न सिर्फ अपनी शिक्षा पूरी की, बल्कि पशुपालन के जरिए वे अपने परिवार का संबल भी बनीं। उन्होंने गाय पालकर जिस प्रकार आत्मनिर्भरता का मंत्र फूंका है, वह हर किसी के लिए एक मिसाल है। #AatmaNirbharBihar https://t.co/0FXRGBntll — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
मत्स्य पालन के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से न केवल मछली उत्पादन में भारी बढ़ोतरी होगी, बल्कि इससे लाखों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। https://t.co/zOhoPBLbBJ — PolitiTweet.org
Narendra Modi @narendramodi
ई-गोपाला एप पशुपालन सेक्टर के विकास और इसे डिजिटल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारे पशुपालकों और अन्नदाताओं के लिए यह एप भरोसेमंद साथी साबित होने वाला है। https://t.co/zUSREKRzQR — PolitiTweet.org